(Khabrilal24.com) झारखंड के रांची में बड़ा विमान हादसा हो गया है। उड़ान भरने के बाद एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया है,फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।
यह एक एयर एंबुलेंस था, जो मरीज को लेकर दिल्ली जा रहा था,उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही यह क्रैश हो गया। यह प्लेन चतरा और सिमरिया की सीमा पर क्रैश हुआ है।





