2026-03-10 |
छत्तीसगढ़जीवन शैलीदुर्घटनारायपुर
Trending

नया रायपुर के फ्लैट में लगी आग, लाखों का समान हुआ जलकर ख़ाक।

अटल नगर नवा रायपुर के सेक्टर 29 स्थित सरकारी MIG कॉलोनी में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया।  ब्लॉक 36 के फ्लैट नंबर 401 में शॉर्ट सर्किट के कारण से आग लग गई देर रात दमकल विभाग ने किया आग बुझाने प्रयास।

Khabrilal24.com  | नया रायपुर |  अटल नगर नवा रायपुर के सेक्टर 29 स्थित सरकारी MIG कॉलोनी में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया।  ब्लॉक 36 के फ्लैट नंबर 401 में शॉर्ट सर्किट के कारण से आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात करीब 1 बजे हुई, जिससे रहवासीयों में डर का माहौल बन गए।

अग्निशमन उपकरण निष्क्रिय – जिम्मेदार कौन?  कमरे में लगी आग बुझाने की कोशिश में यह सामने आया कि कॉलोनी के सभी ब्लॉक में लगे अग्निशमन उपकरण निष्क्रिय पड़े थे और खराब रख रखाव के चलते बड़ी दुर्घटना इन उपकरणों के काम नहीं करने से आग बुझा पाना सम्भव नहीं हुआ । सवाल यह उठता हैं कि अग्निशमन यंत्रो के खराब रख रखाव के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं किया जा सका और आग विकराल रूप धारण कर लिया, इस घटना के बाद जिम्मेदार लोगो के ऊपर क्या कोई कार्यवाही होंगी?  प्रशासन इस घटना पर क्या जाँच टीम तैयार करेंगी? और बहुत से सवाल हैं जिसका जवाब जिम्मेदार अधिकारी देने से बच रहे हैं।

कॉलोनीवासियों ने किया दमकल विभाग को सुचना – स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन दल को बुलाया परंतु अग्रिशमन दल अंदर नही जा पाया जिसके कारण आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की लापरवाही सामने आई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इस तरह की 2 से 3 घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन, एनआरडीए और पीडब्ल्यूडी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ब्लॉक में लगे अग्निशमन उपकरणों की रीफिलिंग और घरों की वायरिंग की नियमित जांच बहुत जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके।

कॉलोनीयों में सुरक्षा मानक यन्त्रों का खस्ताहाल – इस घटना ने एक बार फिर सरकारी कॉलोनियों में सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर किया है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत इस मामले में संज्ञान लेने और सभी सुरक्षा उपकरणों की जांच कराने की मांग की है, ताकि किसी और अनहोनी से बचा जा सके।

 

Khabri Lal 24
5390
0

Related Articles

Check Also
Close
14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH