2026-03-10 |
भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा निरंतर बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएँ और कल्याण योजनाएँ, गरीब कल्याण हमारा दृढ़ संकल्प….

विकास के समग्र प्रयासों से मध्यप्रदेश में 1.36 करोड़ लोगों को मिली गरीबी से मुक्ति लाड़ली बहना जैसी योजनाएँ निर्धनता कम करने में सहायक गरीबों की संख्या में 15.94% की हुई गिरावट गरीबी उन्मूलन में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान : वरिष्ठ सलाहकार नीति आयोग श्री सुरी मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विस्तार के अच्छे परिणाम प्रधानमंत्री की एडवाइजरी काउंसिल की सदस्य : प्रो. शमिका रवि मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में विकास सराहनीय : यू.एन. रेसीडेंट कार्डिनेटर श्री शार्प परिचर्चा सत्र में विभिन्न विद्वान वक्ताओं ने मध्यप्रदेश के प्रयासों को सराहा

(Khabrilal24.com) मध्यप्रदेश/भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सामाजिक न्याय के लिए निरंतर बुनियादी नागरिक सुविधाएँ बढ़ाएंगे और कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूत बनाएंगे।

गरीब कल्याण हमारा दृढ़-संकल्प है। मध्यप्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। समग्र प्रयासों से गरीबी कम होती है। सिर्फ आय वृद्धि ही गरीबी कम होने का आधार नहीं बल्कि अधोसंरचना की मजबूती के साथ नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने, पर्यावरण के संतुलन, वन्य-प्राणियों के संरक्षण जैसे कार्यों से सम्पूर्ण समृद्धि संभव होती है। संसाधनों पर सभी नागरिकों का अधिकार है।

आज मध्यप्रदेश यदि सजग मध्यप्रदेश के रूप में गरीबी उन्मूलन योजनाओं में अग्रणी बना है, तो इसके पीछे गत दो दशक में बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं को मजबूत बनाने के निरंतर किए गए प्रयास शामिल हैं। आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने और आर्थिक विकास दर बढ़ाने के प्रयास सफल हुए हैं। मध्यप्रदेश ने जो उपलब्धि अर्जित की है, वह गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देश में गरीबी के बोझ को कम करने में मध्यप्रदेश के लगभग 10 प्रतिशत के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के साथ ही प्रदेश के विकास में सक्रिय टीम के सभी सदस्यों को गरीबी कम करने के प्रयासों में मिली सफलता के लिए बधाई दी।

Khabri Lal 24
2
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH